फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छात्र सहित छह की मौत

Tue, 15 Nov 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में छात्र समेत छह लोगों की मौत हो गई। बकेवर में छुट्टा गाय से बाइक टकराने से युवक की मौत हुई। दूसरी घटना में नहर के किनारे ट्रैक्टर ले जाते समय नहर में पलटने से ट्रैक्टर मालिक की मौत हो गई। आसपास के लोगों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


बकेवर संवाददाता के अनुसार औरैया क्षेत्र के ग्राम करमपुर निवासी शैलेंद्र कुमार पुत्र राम नारायण परिवार के सुग्रीव पुत्र राम सेवक को बाइक पर बैठाकर जसवंतनगर के ग्राम मलाजनी से अपने घर जा रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे हाईवे पर सराय मिठ्ठे के पास अचानक छुट्टा गाय से उसकी बाइक टकरा गई। वह हाईवे और सर्विस रोड के बीच लगे लोहे के गार्ड से जा टकराया। जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बैठा सुग्रीव मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा।

दूसरी घटना ग्राम करौधी के निकट हुई। ट्रैक्टर भोगनीपुर नहर में पलट जाने से ग्राम नंदपुरा निवासी विमल त्रिपाठी उर्फ बंटू (40) पुत्र गंगा चरन की मौत हो गई। उसके खेतों में आलू बुवाई का काम चल रहा है। रविवार रात साढ़े दस बजे के करीब वह अपने ट्रैक्टर में डीजल डलवाने गया था। वापस गांव आते समय ग्राम करौंधी के पास भोगनीपुर नहर के झालपुल पर ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया। जिससे ट्रैक्टर नहर में पलट गया।
विज्ञापन


इकदिल थाना क्षेत्र के मनियांमऊ के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे एक भट्टा के मुनीम को ट्रैक्टर ने राैंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला लेखी निवासी राजवीर सिंह यादव (55) मनियांमऊ स्थित भट्टे पर मुनीम थे। मंगलवार सुबह वह पैदल भट्टे की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

वैदपुरा थानाक्षेत्र के तिरूपति कोल्ड सटोरेज के पास पैदल जा रहे गांव रूपपुरा निवासी सोवरन (30) पुत्र चंदन सिंह को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक का पीछा कर कब्जे में ले लिया। बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव अमृतपुरा के पास उदयवीर (45) निवासी जैतपुर तोताराम को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उदयवीर व उनका पुत्र मोहित घायल हो गया था। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल के बाद सैफई भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उदयवीर की मौत हो गई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कालेज के पास पैदल जा रहे विनेश कुमार पुत्र जगदीश निवासी कटखेरा व उनके पुत्र प्रिंस को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए।

बलराम सिंह चौराहा के पास आटो की चपेट में आने से ईशा श्रीवास्तव पुत्री विमल श्रीवास्तव निवासी गांधी नगर घायल हो गई। इसके अलावा भगवान सिंह पुत्र महावीर सिंह, संतोष पुत्र नवाब सिंह निवासी नगला उदई थाना सिविल लाइन घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें