फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अलग-अलग सड़क हादसों में छह घायल, सैफई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला व पुरुषों समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पहली घटना शुक्रवार दोपहर की है, मोहल्ला फक्कड़पुरा निवासी संध्या (25) व अमृत (35) तहसील से लौट रही थीं। इसी दौरान ई-रिक्शा की टक्कर से दोनों घायल हो गईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सैफई रेफर कर दिया गय। इसी तरह दूसरी घटना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें सोनेलाल (55) सुखवीर (30) निवासी ग्राम धोबई थाना करहल, मैनपुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीसरे हादसे में ग्राम नगला अर्जुन निवासी बृज किशोर (40) व ग्राम डुडहा निवासी राघवेंद्र (35) अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें