फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सांड के हमले से छह लोग घायल

Thu, 22 Jun 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
शोक संवेदना के लिए घर के बाहर बैठे थे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। कस्बा के उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष की मां के निधन के बाद शोक संवेदना के लिए घर के बाहर बैठे लोगों पर सांड ने हमला कर दिया। हमले में छह लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि हादसे में आसपास खेल रहे बच्चे बाल बाल बच गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
कस्बा के मोहल्ला ब्रजराज नगर में जैन मंदिर के पास उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विमल पोरवाल बंटी की मां व पूर्व सभासद विजयलक्ष्मी पोरवाल (86) का 17 जून को निधन हो गया था। बुधवार रात करीब नौ बजे उनके आवास के बाहर शोकाकुल परिजनों के बीच संवेदना जाहिर व्यक्त करने कई लोग बैठे थे।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ दूरी पर दो सांड आपस में लड़ गए। सांड को आपस में लड़ता देखकर कुछ लोगों ने उनपर पानी फेंककर उन्हें भगाने का प्रयास किया। इससे गुस्साए सांड अलग-अलग दिशा में भाग पड़े। इसमें से एक सांड तेजी से बैठे हुए लोगों पर हमला कर दिया।
सांड के हमले से अफरा तफरी के साथ चीख पुकार मच गई। हमले से सुधीर पोरवाल (62), सहदेव सिंह (60), मनीष (30), राजीव (50) समेत छह लोग चुटहिल हो गए। मौजूद लोगों ने बताया कि राहत की बात यह रही कि सांड़ के हमले से आसपास खेल रहे बच्चे चपेट में आने से बच गए।
रास्ता खुला होने के बावजूद सांड इतनी तेजी से बैठे हुए लोगों की तरफ बढ़ा कि किसी को हटने का मौका नही मिल सका और कुर्सियों व तख्त पर बैठे लोग हमले से घायल हो गए। हादसे में घायल लोगों को निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन

सभासद सुशील पोरवाल नानू ने बताया कि बजार व गलियों में इन दिनों सांड की वजह से आए दिन लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं। मवेशियों को पकड़वाए जाने के लिए नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें