बकेवर। बिजली विभाग ने बिजली चोरों और बकायेदारों के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाया। सुबह लखना कस्बा पहुंची टीम ने छह लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा। 15 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। इस दौरान सवा चार लाख रुपये वसूले गए।
उप खंड अधिकारी भूप सिंह, अवर अभियंता वीरेंद्र सिंह ने टीम के साथ लखना के कालिका मुहाल, पक्का तालाब, गंज मुहाल, मानखां मुहाल में बिजली चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 15 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। चार नए उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए गए। पांच उपभोक्ताओं की भार वृद्धि के साथ तीन मीटर बदले गए। बिजली चोरी करने में छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। अधिकारियों ने बकायेदारों से अपील की कि बकाया बिजली बिल जल्द जमा कर दें। जिनके कनेक्शन नहीं हैं, वह लोग कनेक्शन करा लें, जिससे बिजली चोरी में न पकड़े जाएं। चेकिंग लगातार जारी रहेगी। अभियान में प्रवीण कुमार, पिन्टू, रामू, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।