फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एनएचएआई ने बंद कराए हाईवे के आठ अवैध कट

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। कानपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को अवैध कटों को बंद कराया गया। महेवा से इकदिल तक आठ स्थानों पर अवैध कटों को एनएचएआई ने बंद कराया।
विज्ञापन

हाईवे के कई स्थानों पर मुख्य व सर्विस मार्ग के बीच अवैध कट बने हुए थे। इनसे अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती थीं। यह अवैध कट ढाबों व पेट्रोल पंप ने अपनी सुविधा के लिए बना लिए थे। राजमार्ग की देखरेख करने वाली कंपनी के पेट्रोलिंग मैनेजर जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में टीम ने इन अवैध कटों को बंद कराया। उन्होंने ने बताया आठ स्थानों पर बने अवैध कटों को बंद कराया गया है। अगर इनको कोई खोलता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें