फोटो संख्या 38- जला हुआ खेत दिखाता किसान
- फोटो : ETAWHA
फ बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा निवाड़ीकला में सोमवार दोपहर तारों के टकराने (स्पार्किंग) से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे करीब छह बीघा फसल जलकर राख हो गई।
कस्बा निवासी सुरेंद्र दीक्षित के खेत से हाईटेंशन लाइन के तार गुजरे हैं। उन्हीं तारों से दोपहर करीब दो बजे चिंगारी गिरने से उनके खेत में आग लग गई।
इससे एक बीघा गेहूं जल गया। आग की लपटों ने अशोक कुमार की तीन बीघा और रामप्रकाश सविता की दो बीघा फसल को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।