फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सिरसा नदी को मिलेगा नया जीवन, तटों पर लगेंगे 80 हजार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 06::
विज्ञापन

एक जनपद-एक नदी अभियान के तहत सुधारी जाएगी नदी की दशा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
इटावा। जनपद की विलुप्त होती जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। एक जनपद-एक नदी अभियान के तहत अब सिरसा नदी के पुराने स्वरूप को लौटाने की तैयारी है।
कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने नदी के पुनरुद्धार के लिए सिंचाई विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों को समन्वय के साथ ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि सिरसा नदी का विस्तार लगभग 53 किलोमीटर है। यह नदी अलीगढ़ से शुरू होकर फिरोजाबाद के रास्ते इटावा में प्रवेश करती है। जनपद में यह मुख्य रूप से सैफई, जसवंतनगर और बसरेहर ब्लॉक से होकर गुजरती है। कहा कि पुनरुद्धार कार्य शुरू करने से पहले नदी के पुराने स्वरूप और प्राकृतिक प्रवाह का गहन अध्ययन किया जाए, ताकि उसकी मूल संरचना को पुनर्स्थापित किया जा सके।
विज्ञापन

कहा कि जिन स्थानों पर शहर या गांवों का गंदा पानी नदी में गिर रहा है, वहां तत्काल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किए जाएं। प्रदूषित पानी को नदी में जाने से रोकना प्राथमिकता होगी ताकि जल स्वच्छ बना रहे। अभियान के तहत केवल जल प्रवाह ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया गया है।
विज्ञापन

नदी के तटों पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए 80 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे न केवल तटों का कटान रुकेगी, बल्कि नदी के आसपास का ईको-सिस्टम भी बेहतर होगा। सीडीओ अजय कुमार गौतम, सामाजिक वानिकी निदेशक विकास नायक, डीडीओ राकेश प्रसाद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें