फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: भरेह और पचनद में पहुंचने लगे साइबेरियन पक्षी

Wed, 20 Dec 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 32:::चंबल नदी में बैठे विदेशी पक्षी। संवाद
विज्ञापन


- चंबल में दिखने लगे हैं विदेशी पक्षियों का कुनबा

संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर। चंबल सेंचुरी पचनद और भरेह संगम पर गुलाबी सर्दी की दस्तक के साथ ही प्रवासी पक्षियों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है। अभी ठंड बढ़ने के साथ ही पक्षियों की संख्या और बढ़ेगी। साइबेरियन पक्षी चंबल की लहरों पर कलरव करते हैं। सैलानियों के लिए यह नजारा आकर्षित करने वाला होता है।
मार्च के अंत तक तापमान बढ़ने के साथ ही प्रवासी पक्षी वापस लौटने लगते हैं। आमतौर पर साइबेरियन पक्षी अक्तूबर में भरेह और पचनद संगम किनारे घोसला बना लेते हैं, लेकिन इस बार देर से आए हैं। नवंबर के मध्य से ही साइबेरियन पक्षियों के चम्बल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर आते-आते बड़ी संख्या में साइबेरियन पक्षी आ सके हैं। प्रवासी पक्षी यहां करीब चार माह तक रुके रहेंगे। हजारों किलोमीटर की यात्रा कर रूस, मंगोलिया, तजाखिस्तान, उज्बेकिस्तान, सहित मध्य एशिया के देशों से आए विदेशी पक्षी सैलानियों के लिए आकर्षण के केंद्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें