फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ शक्ति की अगुवाई में निकली श्रीराम जानकी यात्रा

विज्ञापन
केसरिया साड़ी पहने और सिर पर केसरिया पगड़ी पहनें मातृशक्तियां - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार को शहर में राजकीय इंटर कालेज मैदान से मातृ शक्ति श्रीराम जानकी जागरण यात्रा निकली गई। शुभारंभ आरएसएस के सह विभाग संघ प्रमुख विनोद चंद्र पांडेय एवं जिला कार्यवाह प्रदीप भदौरिया ने झंडी दिखाकर किया। पदयात्रा में मातृ शक्ति केसरिया साड़ी पहने और केसरिया पगड़ी बांधे हुए और हाथों में केसरिया ध्वज लेकर चल रहीं थीं। रास्ते में यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ।
विज्ञापन

श्रीराम जानकी जागरण पदयात्रा शास्त्री चौराहे, नौरंगाबाद चौराहा, तिकोनिया, पक्की सराय, नगर पालिका चौराहे, राजागंज चौराहे, पचराहा और छैराहा होती हुई ग्वालियर रोड स्थित टिक्सी महादेव मंदिर पहुंची। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत के संगठन मंत्री मधुराम ने रामजन्म भूमि के इतिहास और 492 वर्ष के संघर्ष के बारे में बताया।
उन्होंने राम मंदिर के लिए बलिदान करने वाले 4 लाख रामभक्तों को भी याद किया। बताया कि नौ नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आने के बाद राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ। इस दौरान संघ के रामनरेश शर्मा, विनय, डॉ. रमाकांत शर्मा एवं अजय भारती उपस्थित रहे।
विज्ञापन

यह मातृशक्ति रहीं शामिल
श्रीराम जानकी जागरण यात्रा में राष्ट्र सेविका समिति की शारदा पांडेय, ममता शर्मा, डॉ.सीमा चौहान, लक्ष्मी, मधु तोमर, विरला शाक्य, नीतू, मनीषा शुक्ला, एबीवीपी की जिला प्रमुख डॉ.पद्मा त्रिपाठी, साधना मिश्रा, कल्पना शर्मा, कविता दुबे, निधि चौधरी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें