फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 50 शैया अस्पताल में डॉक्टरों का टोटा, सीएमएस के भरोसे इलाज

Tue, 10 Nov 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 10::: 50 शैया अस्पताल में मरीजों को देखते सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी। संवाद
विज्ञापन
बकेवर। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावों की मंगलवार को 50 शैया अस्पताल में पोल खुल गई। यहां इलाज के लिए पहुंचे करीब दो सौ मरीजों के सामने डॉक्टरों का टोटा रहा। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक पूरे अस्पताल की जिम्मेदारी अकेले सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी के भरोसे रही। बाल रोग, हड्डी रोग और दंत रोग विशेषज्ञ तक अस्पताल में मौजूद नहीं थे। डॉक्टरों की इस लापरवाही का खामियाजा मरीजों को घंटों इंतजार करके भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार को अस्पताल में सीएमएस को छोड़कर कोई अन्य चिकित्सक मौजूद नहीं थे। इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीज डॉक्टरों की तलाश करते रहे। ओपीडी में लंबी प्रतीक्षा के बाद भी मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं नहीं मिल सकीं। सुनीता देवी, मीना, सर्वेश और सुरेश चंद्र ने बताया कि वे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों के न होने से काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

मामले में सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तैय्यब और ईएमओ डॉ. शक्ति कुमार का डे ऑफ था। अन्य चिकित्सक गैरहाजिर थे। किसी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया गया था। गैरहाजिर डॉक्टरों से जवाब तलब किया जाएगा और एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें