फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से चार घरों का सामान जला

Fri, 08 May 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से चार घरों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्राम जबरपुरा निवासी रामौतार पुत्र रामेश्वर दयाल के घर की छत पर रखे छप्पर में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन


कुछ पलों में आग बढ़ गई और पड़ोसी कमलेश कुमार और जिलेदार सिंह के घर भी चपेट में आ गए। इसी बीच पहुंची दमकल ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया। अग्निकांड में रामौतार का करीब 40 हजार रुपये, कमलेश व जिलेदार का 10-10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

दमकल टीम के प्रभारी अमरसिंह का भी कहना रहा कि तीनों का करीब 60-70 हजार रुपये का सामान जलकर नष्ट हुआ है। उधर इटावा कोतवाली के मोहल्ला आजाद नगर में विजय प्रजापति ने जानवरों के लिए तलघर में भूसा भर दिया था।
विज्ञापन


यहीं पर उसकी गृहस्थी का सामान भी रखा था। शुक्रवार को शार्ट सर्किट से भूसे में आग लग गई। विजय  सिंह ने बताया कि आग लगने से उसका करीब 50 हजार का  नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें