फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमड़े खरीददार, जमकर हुआ कारोबार

Mon, 09 Nov 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस के दिन दुल्हन की तरह सजे बाजार में दोपहर से शुरू हुआ खरीददारी का दौर शाम होते-होते अपने पूरे शबाब पर आ गया और देर रात तक इसका सिलसिला चलता रहा। कोई इस शुभ दिन पर रसोई के लिए बर्तन खरीदने में व्यस्त था तो किसी ने ज्वैलरी, मोबाइल, बाइक, कार, लैपटाप, फ्रिज, टीवी आदि की खरीददारी की।
विज्ञापन


महंगाई के हौव्वे को दरकिनार कर लोगों ने जमकर खरीददारी की। धनतेरस पर इस वर्ष सोने चांदी से लेकर बर्तनों तक में कहीं भी महंगाई नजर नहीं आई। सोना पिछले वर्ष की अपेक्षा मंदा रहा और 26 हजार 100 रुपये तोले के दाम पर सोमवार को बिका। वहीं टीवी फ्रिज और मोबाइल की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिनभर जुटी रही।

बाजार बाजार में भी लोगों ने जमकर खरीददारी की। दोपहर दो बजे के बाद शहर के सभी प्रमुख बाजारों में खरीददारों की संख्या बढ़ने लगी। शाम को स्थित हो गई कि बाजार में पैर रखने की भी जगह नहीं थी। देर रात तक यही हाल रहा और खरीददारी का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन


 
मोबाइल, बाइक और बर्तन पर रहा जोर
धनतेरस के बाजार में वैसे तो सभी दुकानों और शोरूम में खरीददारी का दौर चला, लेकिन इस मोबाइल, बाइक और बर्तन की दुकानों पर अपेक्षाकृत अधिक भीड़ दिखी। शाम के समय तो कई शोरूम में इतनी भीड़ थी की लोगों को खरीददारी करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

बर्तन बाजार में भी दिनभर चहल पहल रही। किसी ने घर की रसोई के लिए बर्तन सेट खरीदा तो किसी ने वाटर कूलर, चाय की केतली, कप-प्लेट व चम्मच आदि खरीदकर धनतेरस का पर्व मनाया।
 
चांदी के सिक्के खरीदने को उमड़ी भीड़
सोने और चांदी के दाम में आई गिरावट के कारण सर्राफा दुकानों में खरीददारों की भीड़ दिनभर लगी रही। दीपावली के पूजन में चांदी के सिक्कों का अपना ही महत्व है, इसलिए लोगों ने सबसे ज्यादा पुराने चांदी के सिक्कों को पसंद किया। पुराना चांदी का सिक्का बाजार में 750 रुपये व नया सिक्का 380 के दाम पर बिका।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें