फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से मारपीट कर मोबाइल व नकदी लूटी

Sun, 29 Nov 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के पक्का तालाब चौराहा स्थित एक मोबाइल शॉप पर अज्ञात लोगों ने दुकानदार से मारपीट कर दो मोबाइल छीन लिए और गुल्लक से करीब 5 हजार रुपये निकाल कर भाग गए। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मोहल्ला जटपुरा निवासी रंजीत अग्रवाल की पक्का तालाब चौराहे पर मोबाइल फ्लैक्सी की दुकान हैं। शनिवार की शाम करीब 7 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी एक बाइक से दो लड़के उतरे और 2-3 लड़के पास की गली से निकल कर आए। इन लड़कों ने पूछा कि क्या बात है। बस इतना कह कर दुकानदार को चांटे मारे और काउंटर से फ्लैक्सी करने वाले दो मोबाइल उठा लिए। इसी बीच गोलक खोलकर नकदी निकाल कर रफूचक्कर हो गए।

इस वारदात के होने पर दुकानदार रंजीत ने पुलिस को सूचित किया लेकिन जब तक पुलिस पहुंची। उससे पहले ही यह अराजक तत्व भाग चुके थे। रंजीत ने कोतवाली पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ दो मोबाइल व करीब 5 हजार रुपये लूट ले जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


 दुकानदार रंजीत ने बताया कि जिस बाइक से यह लड़के आए थे उस पर अंकित नाम लिखा हुआ था। यह लड़के अक्सर पास की एक पान की दुकान पर सिगरेट पीने आते रहे हैं। उनकी बाइक पर इटावा का ही नंबर लिखा हुआ था। जल्दबाजी में वह पूरा नंबर नहीं पड़ सका। वहीं इस घटना पर कोतवाली पुलिस ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें