फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार शातिरों ने बुजुर्ग की जेब से पार किए हजारों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। बाजार जा रहे परचून दुकानदार को लिफ्ट देकर बाइक सवार बदमाशों ने जेब से तीन हजार रुपये पार कर दिए। दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सरायचौरी गांव निवासी गोरेलाल गांव में परचून की दुकान किए हैं। मंगलवार सुबह वह भरथना बाजार जाने के लिए निकले थे। राजागंज मोहल्ला स्थित पेट्रोल पंप के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे।
इसी बीच बाइक पर दो युवक आए और गोरेलाल को ताऊ कहकर बाजार में छोड़ने की बात कही। इस पर वह बाइक पर बैठ गए। कुछ दूर जाकर अपनी दुकान आने की बात कही और गोरेलाल को उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवारों के जाने के बाद गोरेलाल ने कुर्ते की जेब में हाथ डाला तो वह कटी हुई थी। तीन हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने कोतवाली जाकर पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली प्रभारी बचन सिंह सिरोही ने बताया कि पेट्रोल पंप व रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार शातिरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें