फोटो 26: नीरज गुप्ता की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
-थाना फ्रेंडस कॉलोनी क्षेत्र के शांति कॉलोनी की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। थाना फ्रेंडस कॉलोनी क्षेत्र के शांति कॉलोनी में इलेक्टि्रक दुकानदार ने घरेलू विवाद में जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
शहर के शांति कॉलोनी में इलेक्टि्रक दुकानदार नीरज गुप्ता (52) परिवार का भरण पोषण करते थे। बृहस्पतिवार को उन्होंने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ते देख डॉक्टर ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया। यहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम की पूछताछ में घरेलू विवाद की बात सामने आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जााएगी।