फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में तोड़फोड़ , दो लाख लूटे

Sat, 19 Mar 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
मारपीट का शिकार दुकानदार किशन गोपाल और उसके कारीगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सामान खरीदने के बाद दुकानदार के रुपये मांगने से भड़के अराजक तत्वों ने दुकान में तोडफोड़ करने के साथ उसे जमकर पीटा। दुकान का सामान तहस-नहस करने के बाद अराजक तत्व निकल भागे। पिटे दुकानदार ने अराजक तत्वों पर दो लाख की नगदी लूटने का भी आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचौरा रोड पर सांई मंदिर के पास शुक्रवार शाम घटना हुई।
विज्ञापन

 

सारंगपुरा गांव निवासी किशनगोपाल की कचौरा रोड स्थित सांई मदिर के पास कई दुकानें है। इनमें वह जनरल स्टोर का सामान और खली दाना बेचता है। शाम करीब सात बजे किशनगोपाल जनरल स्टोर मेें बैठा था। तभी मारुति वैन से आए कुछ लोगों ने दुकान में सामान खरीदा। जब किशनगोपाल ने सामान के रुपये मांगे तो खरीददार के साथ आए लोग आग बबूला हो उठे और दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया।


  किशनगोपाल ने जब  विरोध किया तो दुकान में तोड़फोड शुरू कर दी। यही नहीं सामान दुकान से बाहर फेंक दिया। इसके बाद सभी हमलावर निकल भागे। दुकानदार किशनगोपाल की घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल को दी। सूचना पर अनंत अग्रवाल, जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन



पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुकानदार से घटना की जानकारी ली। दुकानदार किशन गोपाल ने आरोप लगाया हमलावर उसकी दुकान में रखे दो लाख रुपये भी लूट ले गए। घटना की जानकारी लेकर पुलिस ने अराजकतत्वों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें