फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाधिक मेडल पाकर फर्रुखाबाद बना शूटिंग का चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। एकलव्य शूटर्स एकेडमी में चल रही अंतर्जनपदीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया। एकेडमी के संस्थापक राहुल तोमर ने बताया कि फर्रुखाबाद की टीम सर्वाधिक मेडल जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनी। दूसरे स्थान पर इटावा तथा तीसरे स्थान पर लखनऊ के निशानेबाज रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लखनऊ, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, इटावा, लखीमपुर सहित प्रदेश के करीब 100 निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया था। विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अनिल कुमार पाल, सुधीर यादव, आलोक गुप्ता, अवनीश त्रिपाठी को एकेडमी के संस्थापक राहुल तोमर ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
समापन अवसर पर डॉ मुकेश यादव ने इटावा के सीनियर खिलाड़ी गौरव दिक्षित, प्रेमपाल अनुराग, वर्षा भदोरिया, एकलव्य प्रताप को शूटिंग स्टार ऑफ इटावा सम्मान से नवाजा। विवेक शाक्य, सुशांत यादव, आर्यन, बलराम सिंह, गौरी, सौरभ शाक्य, रोहिणी राठौर, रोहित यादव, दीपेंद्र राठौर, विकास व एकलव्य ने अपने-अपने वर्गों में गोल्ड मेडल प्राप्त किए। थानाध्यक्ष फ्रेंड्स कॉलोनी नवरत्न सिंह गौतम प्रतियोगिता के ऑफिशियल रहे। रवि, रतन, किशोर, हिमांशु सैनी, सौरव शाक्य, दीपेंद्र टोनी, साइमन को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें