फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम पैदावार देख सदमे से मौत, भतीजी की आज आनी है बारात

Wed, 06 May 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
थ्रेसिंग के दौरान गेहूं की पैदावार कम देखकर किसान विचलित हो गया। चिंता इस कदर हावी हुई कि किसान ने सदसे से दम तोड़ दिया। गुरुवार को भतीजी की बारात आनी है। पूरा परिवार तैयारियों में जुटा था तभी किसान की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार रात गांव गंगौरा में सदमे से किसान रूप सिंह (47) पुत्र बहादुर सिंह यादव की मौत हो गई। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो बेटे राघवेंद्र और धर्मेंद्र कुमार सहित बेटी अनीता को छोड़ गया है। राघवेंद्र ने बताया कि पिता के नाम आठ बीघा जमीन है। इसमें गेहूं की फसल बोई गई थी।
उन्होंने बताया कि घर में चाचा राजेंद्र सिंह की बेटी संध्या की गुरुवार को शादी है। बुधवार को मंडप था। घर में शादी समारोह होने के कारण मंगलवार को गेहूं की थ्रेसिंग कराई गई थी। इस दौरान पैदावार काफी कम निकली। यह देखकर पिता परेशान हो गए और घर आने के बाद खाना खोकर सो गए। मंगलवार की रात करीब 12 बजे उनकी सदमे से मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों का कहना था कि रूप सिंह अपनी भतीजी के पैर तक नहीं पूज सका। गुरुवार को शादी होने के कारण शव का आनन-फानन में बुधवार की सुबह अंतिम संस्कार कराया गया।

किसान की मौत होेने की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार सुभाषचंद्र यादव व क्षेत्रीय लेखपाल अरविंद तिवारी मौके पर पहुंचे और परिवारीजनों ने जानकारी ली। किसान की मौत के संबंध में जब तहसीलदार से जानकारी की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें