फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल के चेहरे पर मुस्कान और दिखा संतोष का भाव

Fri, 23 Sep 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
वार्ता करते शिवपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के अंदरखाने में चली सियासी रार शांत होने के सप्ताहभर बाद पहुंचे शिवपाल सिंह यादव काफी बदले- बदले नजर आए। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गुरुवार को इटावा पहुंचे शिवपाल सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके चेहरे पर मुस्कान के साथ ही संतोष का भाव भी दिखा।

प्रदेश अध्यक्ष के  आने की सूचना पर सुबह से कार्यकर्ताओं का पुलिस लाइन और सिंचाई विभाग के सर्किट हाउस में जमावड़ा शुरू हो गया। उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में लगभग सवा 10 बजे उतरा तो कार्यकर्ता फूल मालाएं लेकर उनकी ओर दौड़ पडे़। शिवपाल सिंह ने फूल माला नहीं पहनी और सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। मुलायम सिंह यादव की तरह शिवपाल भी रिश्ते निभाने को लेकर संजीदा रहते हैं।
विज्ञापन



वे आज अपने संक्षिप्त दौरे के दौरान दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री केपी सिंह चौहान को देखने भी पहुंचे। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। श्री चौहान सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के करीबी हैं। उनके इस दौरे को लेकर तरह तरह की चर्चाएं रहीं। हालांकि केपी सिंह चौहान ने इसे सामान्य शिष्टाचार की मुलाकात बताया है। इस मौके पर पूर्व एमएलसी रामनरेश यादव, सपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव व डीसीडीएफ के सचिव रजपाल सिंह भदौरिया मौजूद रहे।


स्वागत के लिए पहुंचे कार्यकर्ता अपने नेता शिवपाल सिंह यादव की एक झलक पाने को आतुर रहे। शिवपाल ने हाथ हिलाकर सबका अभिनंदन किया। इसके बाद उनका काफिला सीधे सिंचाई विभाग के सर्किट हाउस पहुंचा। सिंचाई विभाग के चारों ओर कार्यकर्ताआें का हुजूम इकट्ठा हो गया।

सिंचाई विभाग में पूर्व एमएलसी रामनरेश यादव, सपा जिला अध्यक्ष, महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, विधायक रघुराज सिंह शाक्य, राज्यमंत्री उमेश दीक्षित, आदित्य गोविंद यादव, राकेश यादव, धीरेंद्र यादव, धीरेंद्र राव चौबे ने उनसे मुलाकात की। डीएम शमीम अहमद खान, एसएसपी एन कोलांचि से भी उन्होंने कई मामलों में जानकारी ली। सर्किट हाउस के बाहर जमा हजारों कार्यकर्ताओं को उन्होंने निराश नहीं किया। वे पैदल ही कार्यकर्ताओं के बीच से उनसे मिलते हुए प्रार्थना पत्र लेकर निकले। इस बीच सुरक्षा कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

एसएसपी की टोपी गिरी, डीएम ने खाए धक्के
इटावा। गुरुवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का हैलीकाप्टर जैसे ही उतरा सपा कार्यकर्ता हेलीपैड की ओर बढ़ने लगे। इस पर डीएम शमीम अहमद व एसएसपी एन कोलांचि पुलिस बल के साथ भीड़ को हैलीकाप्टर के पास जाने से रोकने लगे, लेकिन सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने को आतुर पार्टी नेताओं व कार्र्यकर्ताओं ने एक न सुनी और वह हैलीकाप्टर के पास जा पहुंचे। इसी बीच शिवपाल सिंह यादव हैलीकाप्टर से नीचे उतर आए और भीड़ ने उन्हें घेरकर स्वागत करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह देख डीएम व एसएसपी एक बार फिर बीच में पहुंचकर लोगों को हटाने का प्रयास करने लगे, मगर किसी ने एक न सुनी और माला पहनाने के लिए धक्का मुक्की करने लगे। इस दौरान एसएसपी एन कोलांची की टोपी नीचे जमीन पर गिर गई और डीएम शमीम अहमद को भी खूब धक्के लगे। जैसे तैसे पुलिस कर्मियों ने दोनों अधिकारियों व मंत्री को सुरक्षित किया। हालांकि भीड़ को देखते हुए पुलिस लाइन में सुरक्षा के कडे़ इंतजाम थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें