इटावा। प्रदेश सरकार सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी है। यह बात शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कही।
एक स्कूल के शुभारंभ के मौके पर पहुंचे सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हर विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है। सारे रिकार्ड टूट गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी इसमें संलिप्त हैं। न्यायपालिका में भी भ्रष्टाचार नजर आ रहा है। हमने 50 साल पहले तक का समय देखा है। तब आईएएस, आईपीएस अधिकारी कभी झूठ नहीं बोलते थे।