फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में शिवपाल बोले, सपा ने यशवंत सिन्हा का समर्थन कर मुलायम सिंह का अपमान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा समर्थन करने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के फैसले पर नाराजगी जताई है। इस संबंध में उन्होंने अखिलेश यादव को एक पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन

पत्र में शिवपाल ने लिखा है कि यह विडंबना है कि सपा ने राष्ट्रपति चुनाव में उस व्यक्ति का समर्थन किया है, जिसने कभी हम सभी के अभिभावक और प्रेरणा व ऊर्जा के स्रोत मुलायम सिंह यादव को उनके रक्षा मंत्रित्व काल में पाकिस्तानी गुप्तचर संस्था आईएसआई का एजेंट बताया था।
यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सपा को राष्ट्रपति प्रत्याशी के तौर पर एक अदद समाजवादी विरासत वाला नाम नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यह कहते हुए मुझे दुख और क्षोभ हो रहा है कि जो समाजवादी कभी नेताजी के अपमान पर आग बबूला हो जाते थे। आज उसी विरासत के लोग नेताजी को अपमानित करने वाले व्यक्ति का राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन कर रहे हैं। ऐसा लगने लगा है कि पूरी पार्टी मजाक का पात्र बनकर रह गई है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव में सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव एनडीए प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें