फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में रोजगार सेवक ने पूरे परिवार को चटाई मनरेगा की मलाई

विज्ञापन
रजपुरा तोताराम में ग्रामीणों की शिकायत सुनते अधिकारी। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रजपुरा तोताराम में मनरेगा से टिनशेड लगाने में पर सचिव और प्रधान पर लाखों रुपये की धांधली की। इसकी पुष्टि शनिवार को मनरेगा लोकपाल की जांच में हुई। ग्रामीण की शिकायत पर मनरेगा लोकपाल शनिवार को जांच करने गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन

गांव के रूपेंद्र कुमार ने 15 जून को गांव में सरकारी में धांधली की शिकायत की थी। इस पर कानपुर मंडल के मनरेगा लोकपाल रामनिवास पांडे टीम के साथ गांव पहुंचे। लोकपाल ने बताया कि टिनशेड ग्रामीणों के बजाए रोजगार सेवक रामवीर ने पत्नी, भाई और भाभी के नाम पर बनवा दिए। एक टिनशेड पर करीब 1 लाख 17 हजार खर्च आया है। इसके अलावा तालाब की खुदाई जेसीबी से कराकर भुगतान मनरेगा से कराया गया है। कई जॉबकार्ड धारक जांच में गांव के नहीं निकले। रोजगार सेवक के परिवार के सभी सदस्यों के जॉब कार्ड बने हैं।
गांव की विमला देवी के खेत से गुलाब सिंह के खेत तक 300 मीटर लंबी और सात फीट चौड़े चकरोड का निर्माण कागजों पर दर्ज है लेकिन मौके पर 100 मीटर में ही काम मिला। लोकपाल ने कहा कि जांच रिपोर्ट उच्चधिकारियों के साथ शासन को भेजकर प्रधान, सचिव और रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

पंचायत सचिव को नहीं पहचान सके ग्रामीण
जांच के दौरान लोकपाल ने पंचायत सचिव को बुलाया। सचिव को ग्रामीण नहीं पहचान सके। ग्रामीणों ने बताया कि आज तक गांव में पंचायत सचिव को नहीं देखा है। आज जांच के दौरान यह गांव में दिखे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत सचिव का पूरा काम रोजगार सेवक ही देखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें