फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार की टेबलेट्स वितरण योजना को शिवपाल ने सराहा

विज्ञापन
फोटो संख्या 15- छात्र को टेबलेट्स प्रदान करते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव को प्रदेश के मुख्यमंत्री बुलडोजर बाबा की योजनाएं रास आने लगी हैं। उन्होंने रविवार को आईटीआई में योगी आदित्यनाथ सरकार की छात्र-छात्राओं को टेबलेट-लैपटॉप देने की योजना की खुलकर तारीफ की। ऐसी ही लाभकारी योजनाएं किसानों और अन्य लोगों के लिए बनाने की वकालत भी की।
विज्ञापन

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को जसवंतनगर के जमुना बाग में डिजिशक्ति योजना के तहत आईटीआई में अंतिम वर्ष के 96 छात्रों और पांच छात्राओं को टेबलेट बांटे। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई में टेबलेट से काफी सहायता मिलेगी।
जमाना तकनीक और इंटरनेट का है। सरकार को सभी वर्गों को तकनीक से जोड़ने के लिए खुलकर मदद करनी चाहिए। किसानों और अन्य लोगों के लिए भी लाभकारी योजनाएं चलाई जानी चाहिए। तहसीलदार अशोक कुमार सिंह, ब्रजेंद्र यादव, प्रबंधक संत सिंह यादव, ब्रजराज सिंह यादव, सुशील यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, महावीर सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रेम सागर और डॉ. कैलाश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें