फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवम और रजनी ने जीती 100 मीटर दौड़

Thu, 26 Nov 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय कैलोखर में संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लाक पीटीआई राजेश जादौन के निर्देशन में  खो- खो ,कबड्डी, लांग जंप, दौड़ आदि खेल की प्रतियोगिताएं कराई गई,  जिसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय रायनगर, नगला हरे, कुंजपुर, महलई, कैलोखर के लगभग 100 बच्चों ने प्रतिभागिता की।
विज्ञापन



100 मीटर जूनियर स्तरीय दौड़ बालक वर्ग में शिवम कुमार कैलोखर  प्रथम, बालिका वर्ग में कु रजनी कैलोखर प्रथम, 100 मीटर प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में  सनी नगला हरे प्रथम, बालिका वर्ग में प्रीती रायनगर प्रथम ने स्थान प्राप्त  किया। लॉग जंप में बालक वर्ग में शिवम कुमार कैलोखर और बालिका वर्ग में मुस्कान कैलोखर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।



खो- खो और कबड्डी में 24 बच्चों का चयन ब्लाक  प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न कराने में संकुल प्रभारी अमरेश  बाबू, अवनींद्र सिंह जादौन, अमित जाट, प्रताप सिंह, एसएस यादव, कंपोटर सिंह आदि का विशेष योगदान रहा। सभी विजयी छात्रों को विद्यालय की तरफ से पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें