फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने बीएसए दफ्तर में किया प्रदर्शन,

Mon, 19 Oct 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन न मिलने से नाराज समायोजित शिक्षामित्रों ने सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यालय पर लगभग चार घंटे तक ताला लटका रहा और कोई कामकाज नहीं हुआ। पूरे प्रदर्शन के दौरान ये मुद्दा भी छाया रहा की दफ्तर में ताला किसने लगाया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जेपी राजपूत को ज्ञापन दिए जाने के बाद कार्यालय का ताला खुला और दोपहर बाद कामकाज शुरू हुआ। सोमवार को आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बीएसए कार्यालय पर एकत्र हुए शिक्षामित्रों वेतन न मिलने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यालय पर जिले भर के समायोजित 1375 शिक्षामित्र एकत्र हुए और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यालय में तालेबंदी भी हुई और इस दौरान सभी कर्मचारी कार्यालय के बाहर खड़े दिखाई दिए। कार्यालय में तालेबंदी के मामले पर जहां शिक्षामित्र कार्यालय के कर्मचारियों के द्वारा ताला लगाए जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं कर्मचारी शिक्षामित्रों पर कार्यालय में तालाबंदी करने का आरोप लगाते रहे। दोपहर बाद कार्यालय पर बीएसए जेपी राजपूत के पहुंचने पर वेतन न मिलने से नाराज शिक्षामित्रों ने उन्हें ज्ञापन दिया और इसके बाद कार्यालय पर कामकाज शुरू हुआ।

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह यादव ने कहा कि बीएसए व लेखाधिकारी ने बिना किसी आदेश के समायोजित शिक्षामित्रों का वेतन रोक दिया है। जनपद की एक महिला शिक्षामित्र की हृदयगति रुकने से मौत हो चुकी है तो वहीं एक शिक्षामित्र ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि विभाग ने अभी तक न तो पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहतकोष से मुआवजा दिलाने के लिए कोई कार्यवाई की है और न ही शिक्षामित्रों का वेतन ही रिलीज किया है। उन्होंने कहा कि अगर 23 अक्टूबर तक इन समस्याओं का निदान न किया गया तो संगठन कार्यालय पर घेरा डालो डेरा डारो आंदोलन शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें