फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरनी कुंवारी की रिपोर्ट सीडी निगेटिव

Sat, 03 Dec 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
शेर - फोटो : प्रप्तीकात्‍मक
विज्ञापन
 इटावा सफारी पार्क को एक और खुशियों भर तोहफा तब मिला जब कैनाइन डिस्टेंपर की चपेट में आई शेरनी कुंवारी की लंबे इलाज के बाद ब्लड रिपोर्ट सीडी निगेटिव आ गई। इसके बाद डाक्टरों और पशु विशेषज्ञों की बैठक में हुई सहमति के बाद कुंवारी को फिर से ब्रीडिंग सेंटर में पहुंचा दिया गया। कुंवारी कैनाइन डिस्टेंपर संक्रमण की चपेट में आकर पिछले डेढ़ वर्ष से सफारी के हास्पिटल और उसके बाद एनिमल हाउस में रह रही थी।
विज्ञापन

लायन सफारी की शेरनी कुंवारी को वर्ष 2015 के अप्रैल माह में मामूली रूप से सीडी के संक्रमण से ग्रस्त पाया गया था। इसके बाद इसे विशेषज्ञों की सलाह पर सफारी के वेटनरी हास्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। लगातार 8 माह तक वहां रहने के बाद कुंवारी को जून 2016 में अन्य शेरों से दूर एनिमल हाउस में रखा गया। हाल ही में कुंवारी के तीन सैंपलाें की रिपोर्ट सफारी प्रशासन को मिल गई। जिसमें कुंवारी को पूरी तरह से सीडी मुक्त बताया गया है। इसमें से दो सैंपल आईवीआरआई व एक सैंपल वियाना आस्ट्रेेलिया भेजा गया था। तीनों रिपोर्ट निगेटिव पाई गईं हैं। इसके बाद सफारी में इटावा सफारी पार्क के सलाहकार डा आरएस भदौरिया की अध्यक्षता में पशु विशेषज्ञों की बैठक हुई जिसमें वाइल्ड लाइन जबलपुर के डा एबी श्रीवास्तव, मथुरा के डा आरपी पांडेय, आईवीआरआई के डा एके शर्मा व सफारी के डा अरविंद त्रिपाठी शामिल हुए। इस बैठक में फैसला लिया गया कि कुंवारी के सीडी मुक्त होने के बाद उसे अब फिर से ब्रीडिंग सेंटर में पहुंचा दिया जाए। सफारी के डिप्टी डायरेक्टर अनिल पटेल ने बताया कि बैठक के बाद लिए गए फैसले के अनुसार कुंवारी को ब्रीडिंग सेंटर में पहुंचा दिया गया है। कुंवारी को ब्रीडिंग के लिए शेर पटौदी के साथ रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें