फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्रेमी को 10 बार मिलाया फोन, नहीं उठा तो जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। प्रेमी के साथ दिल्ली जाने पर अड़ी प्रेमिका ने गुरुवार को उसे करीब 10 बार फोन मिलाया लेकिन एक बार भी उसका फोन नहीं उठा। इससे क्षुब्ध प्रेमिका ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां गंभीर हालत में जिला अस्पताल के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्रेमिका के पिता ने प्रेमी समेत परिजन पर शादी के लिए पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


एक मोहल्ला निवासी पिता ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री का मोहल्ले के एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके चलते कई बार दोनों परिवारों में वाद-विवाद भी हुआ। इसके बाद युवक उसकी पुत्री को फरवरी में दिल्ली ले गया। पीड़ित पिता ने इस मामले में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
बाद में दोनों की शादी करने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। पिता का आरोप है कि समझौते के बावजूद युवक व उसके पिता शादी के लिए पांच लाख रुपये की मांग करने लगे थे। पीड़ित के पिता ने रुपये देने से इन्कार कर दिया था। उधर, निजी कंपनी में काम करने के लिए युवक को दिल्ली जाना था। प्रेमिका प्रेमी के साथ दिल्ली जाने की बात पर अड़ी थी।
विज्ञापन

प्रेमी का कहना था कि अभी शादी नहीं हुई है। शादी होने के बाद दिल्ली ले चलेंगे। गुरुवार को इसी बात को लेकर युवती ने करीब 10 बार प्रेमी को फोन किया लेकिन बात नहीं हुई। इससे नाराज होकर प्रेमिका ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान प्रेमिका ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता ने प्रेमी के परिजनों पर पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। मिलने पर प्रेमी समेत परिजनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें