जीआईसी ग्राउंड पर चल रहे सातवें वर्मा कप टूर्नामेंट में शौर्य क्लब ने अपना झंडा फहराया। टीम ने सोना क्लब को 10 विकेट से हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया। अरशद और जावेद ने तूफानी बल्लेबाजी में अर्द्ध शतक बनाया और नॉटआउट रहे। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि केकेडीसी के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीपति वर्मा ने विजेता क्लब क ो ट्राफी प्रदान की।
इटावा क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में टॉस सोना क्लब के कप्तान हसीन खां ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 6 विकेट पर 118 रन बनाए। अमीर खां ने 36, लाविश ने 27 रन का योगदान दिया।
सावित तथा सलीम ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में उतरी शौर्य क्लब की टीम ने अपना लक्ष्य 11 ओवरों में ही बिना क ोई विकेट गंवाए प्राप्त कर लिया। इरशाद खां ने 31 गेंद में 6 चौके तथा पांच छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। जावेद अख्तर ने 5 चौके और 5 छक्के मारकर 55 रन का योगदान दिया।
टूर्नामेंट के समापन पर इसीए के अध्यक्ष सर्वेश चौहान ने मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मीपति वर्मा, दिनेश शाक्य का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि शैलेश चौहान मोहम्मद अतीक का स्वागत प्रायोजक ओमकारनाथ वर्मा ने किया। इसके बाद अतिथियों ने विजेता तथा उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
मैन ऑफ द मैच इरशाद मेव रहे तो मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सलीम हुसैन को दिया गया। विजेता, उपविजेता टीम को ट्राफी दी गई। मैच की अंपायरिंग साजिद खां, जीतू यादव ने की। स्कोरिंग फैजान खां और कमेंट्री शालू खां ने की। कार्यक्रम का संचालन शफीक खां ने किया। इस अवसर पर विवेक तिवारी, अशोक द्विवेदी, इदरीश अंसारी, अकरम खां आदि उपस्थित रहे।