फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी, राजधानी सहित कई ट्रेनें फंसी

Tue, 27 Sep 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
ट्रेनों की जानकारी लेते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर बरहन के निकट मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से मंगलवार को रेल यातायात ठप हो गया। इस दौरान शताब्दी, राजधानी सहित कई प्रमुख ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। जबकि गोमती और टूंडला पैसेंजर रद कर दी गई। इसके यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से मंगलवार सुबह इटावा स्टेशन पर अप शताब्दी, गरीब रथ, राजधानी एक्सप्रेस खड़ी रहीं। राजधानी सुबह आठ बजे इटावा स्टेशन आई। इसे 8:10 बजे रवाना किया जा सका। वहीं  शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 8:50 बजे आई। इसे बीस मिनट बाद 9:10 पर रवाना किया गया। गरीब रथ 50 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे प्रशासन के अनुसार ये ट्रेनें टूंडला स्टेशन से रूट बदलकर दिल्ली गईं।

दूसरी ओर डाउन महानंदा, कालका मेल, मगध एक्सप्रेस को गाजियाबाद पलवल होकर लाया गया। नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस आगरा टूंडला होकर इटावा से आगे गईं। रूट बदलने के कारण यह ट्रेनें कई घंटे देरी से इटावा स्टेशन पहुंचीं। आगरा रूट से आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, जोधपुर -हावड़ा व ओखा से लोगों ने कानपुर की ओर की यात्रा पूरी करनी पड़ी। सुबह से लेकर दोपहर तक यात्री प्लेटफार्म पर ट्रेनों के आने का इंतजार करते रहे। हाल ये रहा कि दोपहर तीन बजे तक 150 यात्रियों ने टिकट वापस कर दिए।
विज्ञापन

 
फफूंद में खड़ी रही शताब्दी एक्सप्रेस
दिबियापुर (औरैया)। मालगाड़ी के बेपटरी होने से फफूंद रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस सवा घंटे खड़ी रही। इस दौरान यात्री काफी बेचैन रहे। 2033 अप शताब्दी एक्सप्रेस फफूंद रेलवे स्टेशन पर 7:06 बजे पहुंची। ट्रेन के अचानक फफूंद में रुकने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस ट्रेन को 8 बजकर 13 मिनट पर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें