फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते की हत्या में शांतिभंग की कार्रवाई

Wed, 02 Sep 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ते के भौंकने से परेशान होकर एक युवक ने चार मंजिल इमारत से कुत्ते को फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पालतू कुत्ते का शव लेकर महिला सिविल लाइन थाने पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की।
विज्ञापन


राहतपुरा स्थित कांशीराम कालोनी के ब्लाक नंबर 24 में जल सिंह का परिवार रहता है। उनकी पत्नी कमला ने बताया कि बुधवार की सुबह कालोनी की चार मंजिल छत पर उनका पालतू कुत्ता मौजूद था। इसी बीच कालोनी का एक युवक भी अपने दोस्तों के साथ छत पर पहुंच गया।

युवक और उसके दोस्तों के ऊपर कुत्ता भौंकने लगा। गुस्से में आकर युवक ने कुत्ते को उठाकर छत से नीचे फेंक दिया, इससे कुत्ते की मौत हो गई। कमला ने कुत्ते का शव आटो में रखा और सीधे सिविल लाइन थाने पहुंच गई। महिला ने थाने में आरोपी युवक पर कार्रवाई को लेकर हो हल्ला किया।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की। थानाध्यक्ष भरत कुमार पांडेय ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें