फोटो 34::::मुठभेड़ में घायल आरोपी को गिरफ्तार करके ले जाती पुलिस। स्रोत पुलिस
संशोधित...आम का लालच देकर सात साल की मासूम से दुष्कर्म
क्रॉसर
- भाई ने दी पिता को सूचना, आरोपी झाड़ियों में छोड़कर हुआ फरार
- सीएचसी से जिला अस्पताल किया रेफर, हालत स्थिर
- चौकी से 100 मीटर दूरी पर की वारदात, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
उदी (इटावा)। थाना बढ़पुरा में एक निजी कॉलेज के पास झाड़ियों में ले जाकर शुक्रवार दोपहर एक युवक ने सात साल की मासूम से दुष्कर्म किया। युवक आम खेत से तुड़वाने का लालच देकर ले गया था। छोटे भाई ने बहन को अजनबी के साथ जाता देखकर पिता को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पिता को देखकर आरोपी मासूम को झाड़ियों में पड़ा देखकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची बालिका को सीएचसी उदी में पहुंचाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद रात में कपड़े बरामदगी कराने के लिए घटनास्थल पर ले गई। यहां आरोपी ने दरोगा की पिस्टल छीनकर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली मारकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
उदी क्षेत्र में एक भट्ठा संचालित है। इसमें महोबा जिले के चरखारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर परिवार के साथ भट्ठा परिसर में ही बनी झोपड़ी में रहता है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे छह वर्षीय मासूम अपने चार साल के छोटे भाई के साथ भट्ठे से लगभग तीन सौ मीटर दूर उदी मोड़ पुलिस चौकी के पीछे लगे बाग में आम तोड़ने गई थी। इस दौरान नगला अजीत निवासी नितिन (22) वहां पहुंच गया। वह मासूम बच्ची को आम देने का लालच देकर एक निजी इंटर कॉलेज के पास घनी झाड़ियों में ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। भाई ने ईंट-भट्टे पर काम कर रहे पिता को जानकारी दी। पिता जब पहुंचे तो आरोपी उन्हें देखकर पीड़िता को झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बच्ची को सीएचसी उदी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी ने घेराबंदी कर आरोपी नितिन को पकड़ लिया। बाद में फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस आरोपी को साक्ष्य बरामदगी के लिए रात में घटनास्थल पर ले गई। यहां आरोपी ने एसआई कुलदीप सिंह की पिस्टल छीनकर टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया है।
वर्जन
बच्ची की हालत स्थिर है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी को पकड़ लिया था। उसे घटनास्थल पर बरामदगी के लिए टीम लेकर गई थी। आरोपी ने दरोगा की सरकारी पिस्टल से फायर किया था। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है।
- बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसएसपी