इटावा। जिले में डेंगू के लगातार केस बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को संयुक्त जिला अस्पताल में 283 मरीजों की डेंगू, टाइफाइड, मलेरिया के लक्षण दिखने पर उनके खून की जांच करवाई गई। इस दौरान 42 मरीजों की डेंगू की जांच की गई, इसमें सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें छह मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में आए थे।
विज्ञापन
वहीं, डेंगू वार्ड में भर्ती एक मरीजों में भी पुष्टि हुई। वहीं, मलेरिया व टाइफाइड का कोई केस नहीं मिला। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की निगरानी में मरीजों का इलाज चल रहा है। समय-समय पर जांच के साथ मरीजों को जल्द सही होने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। (संवाद)