फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में डांस करेंगी फिल्म अभिनेत्री संभावना सेठ

Fri, 14 Oct 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते बाबरी मस्जिद फिल्म के निर्माता धीरेंद्र चौबे साथ में सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। मां केला देवी फिल्म्स की नई फिल्म बाबरी मस्जिद (एक प्रेम कथा) की शूटिंग इटावा की गलियों में होगी। प्रेम कथा पर आधारित इस फिल्म में रवि किशन, संभावना सेठ, अनारा गुप्ता, खेसारीलाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का मुहूर्त इटावा क्लब में प्रदेश सरकार के कै बिनेट मंत्री व सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव 15 अक्तूबर को करेंगे।
विज्ञापन


 फिल्म निर्माता धीरेंद्र चौबे ने गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि फिल्म का मुहूर्त 15 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से समारोहपूर्वक होगा। उन्होंने मुहूर्त के दौरान फिल्म के कलाकारों के साथ साथ फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। उन्हाेंने बताया कि फिल्म का मुहूर्त होने के साथ ही 16 अक्तूबर से इटावा की गलियों में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

एक गाना भी फिल्माया जाएगा। इस गाने पर फिल्म अभिनेत्री संभावना सेठ नाचेंगी। उन्होंने बताया कि फिल्म में उपरोक्त कलाकारों के अलावा कामल रागवान, केके घोष सहित कई अन्य कलाकार अभिनय करेंगे।
विज्ञापन


भोजपुरी फिल्मों के निर्माण में प्रसिद्ध हासिल करने के बाद मां केला देवी फिल्मस के बैनर तले इटावा निवासी फिल्म निर्माता धीरेंद्र राव चौबे ने हिंदी फिल्मों का निर्माण करना शुरू किया है। इसमें भी वह सफलता हासिल कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अभी तक वह सात फिल्में बना चुके हैं।  प्रदेश सरकार ने प्रदेश में फिल्म उद्योग को काफी बढ़ावा दिया है। इसके चलते ही फिल्मों की प्रदेश के विभिन्न शहरों में शूटिंग हुई है। इस मौके पर मौजूद सपा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश के विकास में हर स्तर पर काम किया है। फिल्म उद्योग को बढ़ावा देकर सरकार ने प्रदेश के उभरते कलाकारों को भी आगे बढ़ने का मौका दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें