फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कस्तूरबा की वार्डन व लेखाकार की सेवाएं समाप्त

Thu, 13 Jul 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
- नवागंतुक बीएसए ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ताखा। कस्बा ऊसराहार स्थिति कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बुधवार दोपहर नवागंतुक बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही मिलने पर कस्तूरबा की वार्डन व लेखाकार की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।



बुधवार को बीएसए ने विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने विद्यालय के अभिलेखों को देखा और सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों से बात की साथ विद्यालय की व्यवस्थाओं को देखा। प्रभारी वार्डन अरुणा दीक्षित को शक्त निर्देश देते हुए कहा कि व्यवस्था व बच्चों के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए नए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन


कस्बा ऊसराहार स्थिति कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एडी बेसिक के निरीक्षण करने पर बच्चों की ओर से विद्यालय की वार्डन रजनी के अड़ियल रुख और अभिभावकों को स्कूल में बच्चों से नहीं मिलने की शिकायत की गई थी। अभिभावकों को घंटों गेट पर खड़ा रहना पड़ता है। बच्चों को समय पर मंजन, तेल, साबुन समेत मूलभूत चीजें तक नहीं नहीं देने की भी शिकायत की गई।
विज्ञापन

अभिभावक यदि फोन कर अपने बच्चे का हालचाल लेना चाहे तो बच्चों से बार्डन बात तक नही करने देती थी। ऐडी बेशिक ने बीएसए वार्डन के खिलाफ जांच कराई थी। इसमें आरोप सही मिलने पर वार्डन रजनी व लेखाकार शालू की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि विद्यालय का निरीक्षण किया है। व्यवस्थाएं सही मिली है। वार्डन व लेखाकार की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। प्रभारी वार्डन को बच्चों के प्रति सजग व स्वभाव लचीला रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें