फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। सरायभूपत रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से पूरब दिशा में इटावा की ओर जाने वाले ट्रैक पर करीब 50 मीटर दूर युवक का शव पड़ा था। वहीं, उससे लगभग 150 मीटर आगे एक युवती का शव मिला। दोनों शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े थे। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। मृतकों के पास से कोई ऐसा दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उनकी पहचान हो सके। जीआरपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 22 से 25 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। उसने सफेद रंग की टी-शर्ट और काले रंग की जींस पहन रखी थी। वहीं, युवती की उम्र भी लगभग 22 से 23 वर्ष के बीच आंकी गई है। वह सफेद रंग का टॉप और काली जींस पहने हुई थी। दोनों शवों की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया मामला चलती ट्रेन से कूदकर जान देने का प्रतीत हो रहा है। आसपास के रेलवे स्टेशनों, थानों और अन्य जिलों से गुमशुदगी की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें