फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी और हिंदू विद्यालय का चयन

Wed, 12 Aug 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
एचएमएस इस्लामियां इंटर कालेज में माध्यमिक विद्यालयों की सब जूनियर/जूनियर नेहरू (बालक-बालिका) मंडलीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जूनियर वर्ग का पहला मैच मेजबान कालेज की टीम और कानपुर में हुआ।
विज्ञापन


इसमें मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने कानपुर जनपद की टीम को 3-0 से हराया। जूनियर हाकी के बालिका वर्ग में दूसरी टीम न आनेे से राजकीय बालिका इंटर कालेज इटावा की टीम का ही राज्य प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया।

सब जूनियर वर्ग में दूसरी टीम न आने के कारण हिंदू विद्यालय इंटर कालेज जसवंतनगर की टीम को राज्य प्रतियोगिता हेतु चुना गया।

इससे पूर्व कालेज में मंडलीय हाकी प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर जिला अधिकारी ईश्वर चंद्र ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक विकास भी तेजी से होता हैै।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जिला विद्यालय निरीक्षक डा देवेंद्र प्रकाश ने कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत का उतना महत्व नहीं होता जितना भागीदारी का होता है। 

प्रतियोगिता के संयोजक इस्लामियां इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मो. तारिक़ ने कहा कि इटावा जनपद का सौभाग्य है कि उसे मंडलीय प्रतियोगिता कराने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ी छात्रों की क्षमता विकसित करना है इसलिए छात्रों को इसमें रुचिपूर्वक भागीदारी करनी चाहिए।

इस्लामियां कालेज प्रबंधक मो. अल्ताफ ने कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से विकास को गति मिलती है। उन्होंने हाकी को देश का महत्वपूर्ण खेल बताया। 

मंडलीय हॉकी टीम का चयन  विशेषज्ञ गुरमुख सिंह अरोड़ा, रामसेवक चौहान, नईम उद्दीन ने किया। अतिथियों का स्वागत कालेज के उप प्रधानाचार्य गुफरान अहमद, हॉकी प्रशिक्षक नाजिश इकबाल, शाहिद अख्तर, कौशलेंद्र सिंह यादव, राम भजन सिंह वर्मा आदि ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें