फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चेन पुलिंग से 30 मिनट रुकी रही सीमांचल एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर मंगलवार शाम करीब 4:15 बजे चेन पुलिंग के चलते कानपुर से आनंद विहार जा रही सीमांचल एक्सप्रेस अचानक रुक गई। रेलवे फाटक के बीच ट्रेन खड़ी होने से सड़क यातायात बाधित हो गया और फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

ट्रेन में सवार किसी अज्ञात यात्री ने चेन खींच दी। इसके बाद यात्री ट्रेन से उतरकर कहीं चला गया। चेन पुलिंग की सूचना पर ऑन ड्यूटी रेल सुरक्षाकर्मी और अन्य रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच की। इस दौरान ट्रेन रेलवे फाटक के बीच खड़ी रहने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कुछ पैदल राहगीर ट्रेन की बोगियों के बीच से होकर फाटक पार करते नजर आए। करीब 30 मिनट बाद शाम 4:45 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इसके बाद रेलवे फाटक खुलने पर सड़क यातायात बहाल हो सका। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि चेन पुलिंग करना अपराध है। पकड़े जाने पर जुर्माना व सजा दोनों का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें