फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आलू की कीमत के साथ उपज भी कम देख जोतवा दिया खेत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। इन दिनों आलू फसल करने वाले किसान चिंता में है। कम कीमत के अलावा कम उपज ने उनकी परेशानी को और बढ़ा रखा है। इससे तंग आकर एक किसान ने अपना साढ़े पांच बीघा आलू का खेत जोतवा दिया। अब वह इस खेत पर दूसरी फसल करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


मामला ताखा तहसील क्षेत्र के भरतपुर खुर्द गांव का है। यहां के किसान बाजीलाल कमल के बेटे राजेश ने बताया कि उन्होंने साढ़े पांच बीघा खेत में आलू की फसल की थी। इसमें 3797 किस्म का आलू बोया था। सामान्य परिस्थितियों में कम से कम तीन सौ पैकेट आलू निकलने की उम्मीद रहती है लेकिन इस बार खराब मौसम के कारण उपज बेहद कम हुई। बाजार में आलू का भाव भी काफी कम चल रहा है। ऐसे में उसकी खोदाई, बारदाना व मंडी ले जाने का खर्च उनके नुकसान को बढ़ा सकता है। खेत पर भी आलू ढाई सौ प्रति पैकेट के भाव से बिक रहा है। इसे देखते हुए खेत को ट्रैक्टर से जोतवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें