फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा करने निकलीं यूपी 100

Thu, 15 Dec 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
इटावा पुलिस लाइन में डायल 100 सेवा को हरी झंडी दिखाते सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने गुरुवार को कंट्रोल रूम के साथ यूपी 100 की 26 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब जिले की पुलिस सूचना पर चंद मिनटों पर घटनास्थल पर पहुंचने लगेंगी। पुलिस लाइन परिसर में यूपी  100 के शुभारंभ का था। सभी तैयारियां के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि प्रो. रामगोपाल यादव के पहुंचने पर डीआईजी राजेश मोदक, डीएम शमीम अहमद खान व एसएसपी शिवहरि मीणा ने स्वागत किया।
विज्ञापन


पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी। प्रो. रामगोपाल ने कंट्रोल रूम कक्ष का फीता काटकर तथा शिलालेख का अनावरण कर उद्घाटन किया। कंट्रोल रूम के अंदर जाकर बटन दबाकर डायल 100 को सीधे लखनऊ से कनेक्ट किया। इसके बाद पुलिस लाइन के ग्राउंड पर डायल 100 की गाड़ियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व एसएसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि आज यूपी पुलिस और जनता के लिए एतिहासिक दिन है। यूपी 100 के तहत जिले को 26 गाड़ियां जिले में आई हैं। इसमें छह इनोवा तथा 20 बोलेरो शामिल हैं।

हर गाड़ी पर एक ड्राइवर के अलावा एक कमांडर व एक सह कमांडर रहेगा। इनोवा गाड़ियां शहरी क्षेत्र में तथा बोलेरो ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे भ्रमण पर रहेंगी। घटना होने पर 100 डायल करने पर घटनास्थल से नजदीक रहने वाली गाड़ियां मौके पर जाकर पीड़ित को राहत दिलाएंगी। 100 डायल की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम देगी। इसकी तीन व्यवस्था  है। वायस काल से अथवा एसएमएस से अथवा वीडियो रिकार्डिंग के जरिए उपलब्ध कराएं। वहां से सूचना क्षेत्रीय सीओ और फिर एएसपी व एसएसपी तक पहुंचेगी। 
विज्ञापन


इधर, कार्यक्रम खत्म होने के बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रो. रामगोपाल यादव पुलिस लाइन ग्राउंड से बाहर निकले तो मीडिया के लोगों ने घेर लिया। कुछ प्रश्न भी किए मगर रामगोपाल यादव ने यह कहते हुए बात करने से इंकार कर दिया कि उनका गला खराब है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें