फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रेलवे स्टेशन जाते समय कार की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 35 वीरेंद्र की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन जाते समय कार की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत
भरथना। नगला बाले के सामने शुक्रवार शाम कार की टक्कर से एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औरैया के अछल्दा के किशनपुरा निवासी वीरेंद्र सिंह (48) शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अपने भाई राजीव के साथ साम्हों रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह नगला बाले के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे विकास ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही पिता ने दम तोड़ दिया। एसआई नितिन कुमार ने बताया कि वीरेंद्र सिंह गाजियाबाद की एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे। वह शुक्रवार को अपने भाई के साथ साम्हों रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वीरेंद्र सिंह की मौत के बाद उनकी पत्नी रेखा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस टक्कर माने वाले वाहन की तलाश कर रही है।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें