जिला जज नंदलाल ने शनिवार को निजी तौर पर गरीब लोगों के बीच राहत सामग्री के पैकेट बंटवाए। इसकी शुरुआत उन्होंने अपने आवास पर तैनात कर्मचारियों से की।
उसके बाद राहत सामग्री से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि भले ही यह मदद अपर्याप्त हो, लेकिन इससे जरुरतमंद लोगों को कुछ न कुछ लाभ अवश्य मिलेगा।
प्रशासनिक अधिकारी जजी सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि वैसे तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लगातार गरीब असहाय और मजदूर वर्ग के लोगों को राहत सामग्री प्रदान की जा रही है।
लेकिन जिला जज ने शनिवार को व्यक्तिगत तौर पर आटा, चावल, दाल, सब्जी मसाला, आलू आदि राहत सामग्री बांटने का निर्णय लेकर लोगों को संदेश दिया है।
यह सामग्री शहर के गंगाविहार व फ्रेंड्स कालोनी के करीब ढाई सौ जरुरतमंद लोगों के बीच बांटी गई। इस दौरान संजीव जैन, अभय कुशवाह, शिविर अग्रवाल मौजूद रहे।