फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: राजकीय पॉलिटेक्निक की 190 सीटों पर हुआ आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। राजकीय पॉलिटेक्निक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। पहले चरण की काउंसिलिंग में 225 सीटों में से 190 सीटों का आवंटन हो चुका है। अब चयनित छात्र-छात्राओं के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन किया जा रहा है, जबकि शेष सीटों के लिए सात जुलाई से दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक में मैकेनिकल इंजीनियरिंग (प्रोडक्शन एवं आरएसी) तथा डेयरी इंजीनियरिंग सहित कुल दो ट्रेड संचालित हैं। इस वर्ष प्रवेश के लिए करीब 2700 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से लगभग 2200 ने प्रवेश परीक्षा में भाग लिया। पहले चरण में करीब 25 अभ्यर्थियों ने अपनी सीट फ्रीज कर ली, जबकि 85 अभ्यर्थियों ने फ्लोट का विकल्प चुना। पहले चरण की काउंसिलिंग 27 जून से शुरू होकर दो जुलाई तक चली। काउंसिलिंग में संस्थान का चयन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रधानाचार्य मनीषा अस्थाना ने बताया कि पहले चरण में आवंटित सीटों पर प्रवेश लेने की अंतिम तिथि छह जुलाई निर्धारित की गई है। इसके बाद रिक्त रहने वाली सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग सात जुलाई से शुरू होगी, जबकि प्रवेश संबंधी प्रक्रिया नौ से 11 जुलाई के बीच पूरी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी सीटों पर प्रवेश सुनिश्चित कराने के लिए विभाग स्तर पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें