फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी ऑल: बकेवर थाने में खड़े सीज तीन ट्रक चोरी

विज्ञापन
बकेवर थाने के बाहर कतार से खड़े ट्रक। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
बकेवर(इटावा)। करीब 15 दिन पहले सीज किए गए तीन ओवरलोड ट्रक बुधवार रात बकेवर थाने से चोरी हो गए। तीनों में मौरंग लदी थी। गुरुवार सुबह तीन ट्रक गायब देख बकेवर थाने में हड़कंप मच गया। फजीहत से बचने के लिए पुलिस की दो टीम गठित हुई। टीम को ट्रकों की तलाश करने भेजा गया है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह बकेवर थाने में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बदली। इसके बाद बकेवर थाने में खड़े ट्रकों व अन्य वाहनों की गिनती की गई। इसमें से तीन ट्रक गायब मिले, जो बकेवर थाना पुलिस ने करीब 15 दिन पहले पकड़े थे। ट्रकों को पुलिस, आरटीओ व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने सीज कर बकेवर थाना में खड़ा कराया था।
थाने से बुधवार रात तीन ट्रक चोरी होने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। जानकारी पर क्षेत्राधिकारी भरथना चंद्रपाल सिंह बकेवर थाने पहुंचे। बकेवर थानाध्यक्ष कार्यवाहक गंगादास गौतम समेत पहरा, मुंशी समेत पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। वह संतुष्ट भरा जवाब नहीं दे सके। पूछताछ के दौरान चोरी गए तीन ट्रक में से दो फिरोजाबाद जनपद और तीसरा जसवंतनगर क्षेत्र का बताया है। सीओ ने ट्रकों की तलाश के लिए दो टीमें गठित की, जिसमें लखना चौकी इंचार्ज चिंतन कौशिक व महेवा चौकी इंचार्ज नीतेंद्र वशिष्ट शामिल है।
विज्ञापन

बकेवर थानाध्यक्ष कार्यवाहक गंगादास गौतम से ने बताया कि मौरंग लदे सीज ट्रक थाने के बाहर खड़े थे। तीनों ट्रकों के चोरी होने के मामले में कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी भरथना चंद्रपाल सिंह ने बताया ट्रकों की संख्या काफी है। ट्रक थाने के गेट से काफी दूर तक खड़े हैं। मामले की जांच की जा रही है। लापरवाही मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें