फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटौती के विरोध में किया एसडीओ का घेराव

विज्ञापन
फोटो संख्या 04 अघोषित विधुत कटौती के विरोध में एडीएम को ज्ञापन देने जाते काग्रेसी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
फोटो संख्या 04- शहर कांग्रेस अध्यक्ष पल्लव दुबे की अगुवाई में कांग्रेसियों ने बिजली कटौती के विरोध में एडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

फोटो संख्या 05- बकेवर के लोगों ने बिजली कटौती के विरोध में एसडीओ का घेराव किया।
कटौती के विरोध में किया एसडीओ का घेराव
शहर कांग्रेस अध्यक्ष पल्लव ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भी जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/बकेवर। बिजली की बेतहाशा कटौती से लोगों में नाराजगी है। गुरुवार को
शहर कांग्रेस कमेटी ने कटौती के विरोध में एडीएम को ज्ञापन सौंपा तो बकेवर नगर के लोगों ने एसडीओ का घेराव का शेड्यूल के अनुसार बिजली देने की मांग की।
बकेवर क्षेत्र में कुछ दिनों से बिजली की कटौती बढ़ गई है। बिजली आने और जाने का कोई समय नहीं है। फाल्ट के नाम पर कई कई घंटे शटडाउन रहता है। समस्या के विरोध में नगर के आशीष त्रिपाठी, सुनील चौधरी, ऋषि शुक्ला,नबल पाठक, विकास त्रिपाठी, योगेश शर्मा, महेंद्र सिंह ने गुरुवार को एसडीओ का घेराव किया। लोगों ने बताया कि कटौती का कोई समय न होने से गांवों में खेती का काम नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा गर्मी के कारण लोग दिन रात परेशान हैं। एसडीओ भूप सिंह ने आपूर्ति में सुधार कर आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस अध्यक्ष पल्लव दुबे ने एडीएम ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया है कि पारा 46 डिग्री चल रहा है। लॉकडाउन में लोग घरों में रह रहे हैं। बिजली जाने से लोग गर्मी में बेहाल हो रहे हैं। कांग्रेसियों ने बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रशांत तिवारी, प्रेमनारायण दोहरे, आनंद कुमार वर्मा, राजकुमार वर्मा, विपिन कांत चौधरी आदि शामिल रहे। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भी बिजली कटौती का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में बड़ी दुकानें, मॉल, कारखाने बंद हैं, केवल घरेलू उपयोग हो रहा है, इसके बावजूद बिजली की कटौती की जा रही है। गोपाल यादव ने कहा कि आपूर्ति में सुधार न किया गया तो जनता के हित में सपा चुप नहीं बैठेगी। बड़े कदम उठाना पार्टी की मजबूरी बन जाएगी।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें