फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बाद फसल देखने पहुंचे एसडीएम

Thu, 19 Mar 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से भरथना क्षेत्र के कई गांवों में फसल के नुकसान का भरथना उपजिलाधिकारी ने गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंन ेक्षेत्रीय लेखपालों को रिपोेर्ट प्रस्तुत करने के  निर्देश दिए है।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी अशोक कुमार मौर्य ग्राम सरैया, नगला गिरंद, नगला हरलाल, रमायन, भोली, कर्वा के साथ-साथ आधा दर्जन से अधिक गांव में किसानों की टमाटर, गेहूं, आलू, लाहा के साथ साथ अन्य फसलों की बरबादी का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से भी बात की।

ग्राम सरैया के बाबूराम शाक्य, वृंदावन, नवाब सिंह, मोहम्मद असफाक ,इंद्रेश शाक्य प्रधान ने उपजिलाधिकारी को बताया कि गांव से टमाटर दिल्ली, अलीगढ़, भिंड, ग्वालियर, औरैया, फिरोजाबाद आदि जगहों में जाता है। बारिश, ओलावृष्टि से 50 प्रतिशत फ सल बरबाद हो गई है। आधे से ज्यादा टमाटर खेतों में ही बिछ गया है। किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम के साथ ही कृषि विभाग की टीम भी किसानों के नुकसान का मौके पर जाकर सर्वे कर रही है। शासन की मंशानुरूप नुकसान का पैसा तत्काल चेक द्वारा जारी किया जाएगा। लेखपालों को सहानुभूति के साथ बर्बाद फसल का आंकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें