फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने महिला अस्पताल के निर्माण में धांधली पकड़ी

Sun, 18 Jan 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 2 करोड़ 71 लाख की लागत से बन रहे 30 शैय्या वाले महिला अस्पताल का एसडीएम ईश्वरचंद्र ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में मानक के विपरीत निर्माण सामग्री को देख वह भड़क गए और विभागीय उच्चाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराए जाने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन


रविवार को पुराना भरथना स्थित अस्पताल परिसर में पहुंचे एसडीएम ने निर्माणधीन महिला अस्पताल में प्रयुक्त हो रही सामग्री की गुणवता को जांचा परखा। इसे यूपीसीएल कंपनी बनवा रही है। यहां निर्माण सामग्री मानक के अनुसार नहीं पाए जाने वह भड़क उठे।

उन्होंने तत्काल चिकित्साधीक्षक डा. सतेंद्र यादव से पूछताछ की। अधीक्षक के अनभिज्ञता जाहिर करने पर एसडीएम ने सीएमओ को फोन कर निर्माण संबंधी जानकारी मांगी। एसडीएम ने निरीक्षण में दोयम दर्जे की ईट व सीमेंट की मात्रा कम पाई। उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व मानक के तहत निर्माण कार्य कराए जाने के कडे़ निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि 2 करोड़ 71 लाख के बजट में 1 करोड़ 50 लाख रुपये का बजट रिलीज हो चुका है। जबकि मौके पर 50 लाख रुपये का भी निर्माण कार्य नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


महिलाओं के लिए आधुनिक सुविधापूर्ण अस्पताल जिले में दो जगह बनाए जाने हैं, जिसमें जसवंतनगर का अस्पताल पूर्ण हो चुका है और भरथना में निर्माणाधीन है।

अस्पताल में मानक की अनदेखी किए जाने की शिकायत चेयरमैन प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू ने की थी। निरीक्षण के वक्त वह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें