फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के पथराव में एसडीएम भरथना घायल

Fri, 27 Jan 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
घायल एसडीएम गोरेलाल शाक्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम बाहरपुर में निचली गंगनहर के पुल के पास गुरुवार को कार ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर नहर में गिर गए। नहर में डूबने से दोनों की मौत हो गई। कार सवार मौके पर कार छोड़ फरार हो गए। इसके बाद शव को छाए में रखने की बात पर ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों के पथराव में एसडीएम गोरेलाल शाक्य भी घायल हो गए। ग्रामीणों ने पथराव कर तीन गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।  जिलाधिकारी और एसएसपी ने घटना की जानकारी की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल उपजिलाधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे सतेंद्र कुमार पुत्र शिवदयाल निवासी ग्राम बाबा थाना सिविल लाइन, अपने छोटे भाई अखिलेश यादव उर्फ टीटू के साथ बाइक से बहन सुषमा और रजनी के अछल्दा थाना क्षेत्र गड़वाना गांव स्थित घर जा रहे थे। सतेंद्र जीआईसी में संविदा शिक्षक और अखिलेश बीटेक था। बाहरपुरा नहर के पास कार ने  टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक नहर के किनारे लटक गई और दोनों भाई नहर में जा गिरे।  इसके बाद वह नहर से बाहर नहीं निकल पाए।  हादसे बाद कार सवार उनको बचाने के बजाए कार छोड़कर भाग गए। राहगीरों ने यूपी पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधानों व पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर में उतरकर दोनों भाइयों को खोजा। पानी में खोजबीन के दौरान अखिलेश उर्फ टीटू का शव मिल गया। उसके परिजनों व रिश्तेदारों ने शव को भरथना बिधूना मार्ग पर पुल के समीप रख कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। ईंटों से भरे ट्रैक्टर को पुल के बीच खड़ा करा दिया।  मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी गोरे लाल शुक्ल, क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह ने सिंचाई विभाग में बात कर पानी को ऊपर से बंद कराकर नहर को तोड़ा गया। पुलिस ने आसपास के गांवों से गोताखोरों को मौके पर बुलवाकर शव की खोजबीन में लग गए। इधर काफी देर तक सतेंद्र का शव न मिलने पर लोगों मे पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया। पुलिसकर्मी ने शव को सड़क से हटाने की बात पर आक्रोश भड़क उठा। लोगों ने आसपास खडे़ कुछ पुलिस कर्मियों को खदेड़ कर उनके डंडों को छीन लिए। सड़क किनारे खड़े सरकारी वाहनों  पर डंडों से प्रहार र्व इंट पत्थर चलाकर क्षतिग्रस्त कर दिए। पानी पीने के लिए गाड़ी के पास एसडीएम गोरे लाल शुक्ल अपने व अर्दली महेंद्र सिंह के साथ आए तो उन पर पथराव कर दिया। इससे वह दोनों और चालक घायल हो गया। बचानेो में दारोगा नीतेंद्र  वशिष्ठ,  सिपाही उदयपाल, राहुल, सुरेंद्र के भी चोटें आईं। जिलाधिकारी शमीम अहमद और एसएसपी  शिव हरी मीना ने घटना की जानकारी कर आरोपियों के खिलाफ  कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें