फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सूचना वापस न लेने पर वकील से हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। वकील ने सूचना वापस न लेने पर विजिलेंस टीम के दरोगा पर हाथापाई कर मोबाइल फोन छीनने का आरोप लगाया है। वकील ने साथियों के साथ मिलकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थाना फ्रेंडस कॉलोनी के मोहल्ला अशोक नगर निवासी योगेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि वह जिला कचहरी में वकील हैं। उन्होंने सूचना आयोग से बिजली संबंधी एक मामले में सूचना मांगी थी। इसकी 27 अप्रैल को तारीख है। वह 20 अप्रैल को कचहरी से घर पहुंचे थे। आरोप है कि विजिलेंस टीम में तैनात एक दरोगा उनके घर पहुंच गए और मांगी गई सूचना वापस लेने का दबाव बनाया।
उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर उनसे हाथापाई कर दी। साथ ही मोबाइल फोन छीन लिया। साथ ही झूठे प्राथमिकी दर्ज में फंसाने की धमकी दी। शुक्रवार को वकील ने जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ल को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने इस मामले में जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें