फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो खड़ी बस से टकराई, एक की मौत

Tue, 06 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कचौरा रोड पर ग्राम नगला जगे के पास तेजी से आ रही एक स्कार्पियो सड़क किनारे खड़ी बस से जा टकराई। इस हादसे में स्कार्पियो सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं भरथना रोड पर महानेपुरा गैस प्लांट के बीच ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के गांव सुरायदा निवासी सुधीरकुमार रिश्तेदारी में स्कार्पियो लेकर कटेखेरा आए थे। सुधीर वहीं पर रिश्तेदारी में रुक गया जबकि उनके साथ आए मोहित पुत्र रामकिशोर व सुदेश(32) पुत्र सत्यनारायन निवासी सुरायदा स्कार्पियो लेकर गांव लौट रहे थे। नगला जगे के समीप स्कार्पियो सड़क के किनारे पड़े घूरे से होती हुई वहां खड़ी बस से जा टकराई। घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्कार्पियों में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लाई। जहां डाक्टरों ने सुदेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि मोहित का इलाज जारी है। दूसरी घटना इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा भरथना मार्ग पर महानेपुर गैस प्लांट के बीच हुई। भरथना क्षेत्र के गांव बेटियापुर निवासी अनिल कुमार पुत्र रामचरन, सुशील तिवारी पुत्र गंगाचरन व शैलेंद्र चौहान पुत्र धर्मसिंह बाइक से इटावा आ रहे थे। भरथना की ओर से आ रहे एक ट्रक को ओवरटेक किया तो सामने से आ रही बस की चपेट में आ गए। इस कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें मिनी पीजीआई सैफई रिफर कर दिया गया। वहीं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत यमुना पुल के पास पैदल जा रहे गिरीश पुत्र मंशाराम निवासी बाह अड्डा को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे पर डीपीएस स्कूल के पास अचानक बाइक फिसलने से संजय गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता निवासी जसवंतनगर घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें