फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलटी, बड़ा हादसा बचा

Wed, 18 Oct 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के अहिवरनपुरा गांव में 14 बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन किसी वाहन को ओवरटेक करने के दौरान सड़क किनारे पड़े घूरे पर चढ़कर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बच्चों को वैन से सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अहिवरनपुरा गांव में 14 बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन किसी वाहन को ओवर टेक करने के दौरान सड़क किनारे पड़े घूरे पर चढ़कर अनियंत्रित होकर पलट गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और पलटी पड़ी वैन से सभी बच्चों को बाहर निकालकर स्कूल प्रबंधक व थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चों के परिजनों को जानकारी दी तो बच्चों के माता-पिता दौड़ते हुए घटना स्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा जहां उपचार के बाद बच्चों को उनके परिजनों के साथ भेज दिया गया। स्कूल वैन से आदर्श प्रताप, रूद्र प्रताप, रिषभ पुत्र सुखवीर निवासी गांव नगला भिकारीदास, विकास, विनय पुत्र प्रदीप, प्रिया पुत्री सुभाष, अभिषेक पुत्र बृजभूषण, निशू पुत्र दीपक निवासी जाफरपुरा, पायल पुत्री सुशील कुमार, यतेंद्र पुत्र प्रदीप, पलक पुत्री प्रदीप निवासी खरगुआ, छाया व कीर्ति पुत्री गोविंद निवासी कौआ , उददेतपुर के एक प्राइवेट स्कूल जा रहे थे। वहीं, घटना के बाद चालक वैन व बच्चों को छोड़कर घटनास्थल से भाग गया, वैन में मानक के अनुरूप कोई भी व्यवस्था नहीं थी। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया सभी बच्चों के मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें